ईमान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है: मुरैना में डीजे की धुन पर निकाली तिरंगा यात्रा


मुरैना5 घंटे पहले

मुरैना में देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे। यात्रा शहर के समाजसेवियों द्वारा निकाली गई। यात्रा में आगे-आगे डीजे बज रहा था जिसमें देशभक्ति गीत बजाए जा रहे थे। उसके पीछे वाहनों पर झाकियां निकाली गईं। इस मौके पर भीड़ के रुप में लोग कुर्ता-पायजामा पहने तथा हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों पर गाते हुए चल रहे थे। महिलाओं का जत्था पीछे-पीछे चल रहा था। महिलाएं भी एक जैसी साड़ी पहने यात्रा की शोभा बढ़ा रहीं थीं।

तिरंगा यात्रा निकालते हुए

देशभक्ति गीतों में बांधा समा
यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने समा बांध दिया था। लोग देशभक्ति गीत गा रहे थे। भारत माता की जय व अमर शहीदों की जय के नारे लगा रहे थे।
अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल पर पहुंची यात्रा
तिरंगा यात्रा शासकीय संग्रहालय स्थित अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर पहुंची। वहां यात्रा में शामिल लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा एमएस रोड व जीवीजी गंज होते हुए पूरे शहर में घूमी।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: