साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी संग शेयर की ‘फैमिली’ फोटो, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल


Sakshi Dhoni Instagram: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी दिख रहे हैं. दरअसल, अब यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, धोनी के फैंस को यह फोटो खूब पसंद आ रहा है. इसके अलावा इस फोटो में कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल भी नजर आ रही हैं. कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भी हैं.

साक्षी धोनी का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल और पू्र्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी में काफी अच्छी दोस्ती है. दोनों कई बार साथ दिख चुकी हैं. इसके अलावा दोनों एक-दूसरे के साथ दोनों फोटो शेयर करती रहती हैं. वहीं, कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल और पू्र्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के अलावा इस फोटो में प्रियांशु चोपड़ा भी हैं. दरअसल, प्रियांशु चोपड़ा महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के काफी करीबी माने जाते हैं.

फैंस को भाया धोनी का अंदाज!

दरअसल, प्रियांशु चोपड़ा धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की क्रिएटिव डेवलपमेंट हेड भी हैं. इस फोटो में धोनी काले रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं. फैंस को धोनी का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है. वहीं, पिछले दिनों साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया था. उस वीडियो में वह फ्रूट-मेकअप चैलेंज को स्वीकार कर इसका हिस्सा बनी थीं. महेन्द्र सिंह धोनी की बात करें तो वह साल 2022 आईपीएल के दौरान आखिरी बार मैदान पर दिखे थे.

ये भी पढे़ं-

BCCI Test: गेंद शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी के हेलमेट में अटक जाए तो आउट होगा या नहीं? BCCI ने परीक्षा में अंपायर्स से पूछे मजेदार सवाल

IND vs PAK: भारत-पाक टी20 मुकाबलों के आखिरी 5 मैचों में किसका पलड़ा रहा है भारी, जानिए यहां



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: