मदनमोहनजी मंदिर में मनाया जाएगा नन्दोत्सव: भक्तों को लुटाई जाएगी प्रसादी, कृष्ण जन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में जुटे रहे श्रद्धालु


करौली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कृष्ण जन्म की खुशियों में मदनमोहनजी मंदिर में नन्दोत्सव मनाया जाएगा और श्रद्धालुओं को प्रसादी लुटाई जाएगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर करौली नगरी कृष्ण रंग में सराबोर हो उठी और चारों तरफ भक्ति और उल्लास नजारा नजर आया। परम्परा के अनुसार आज मदनमोहनजी मंदिर में कृष्ण जन्म की खुशियों में नन्दोत्सव मनाया जाएगा। सुबह 11 बजे राजभोग आरती पर नन्दोत्सव का आयोजन होगा। इस मौके पर भक्तों को छाक (प्रसादी) लुटाई जाएगी।

https://www.videosprofitnetwork.com/watch.xml?key=019faf0ba059e9646f978d9dc2d65b2e
कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु देर रात तक मंदिरों में जुटे रहे और भजन-कीर्तन होते रहे।

कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु देर रात तक मंदिरों में जुटे रहे और भजन-कीर्तन होते रहे।

इससे पहले कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर के प्रसिद्ध मदनमोहनजी मंदिर में मंगला आरती से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई। भगवान की जन्म की झांकी के दर्शनों के लिए देर रात मंदिर में श्रद्धालु जुटे रहे और मंदिर में भजन-कीर्तन होते रहे। श्रद्धालु भगवान की एक झलक पाने को आतुर नजर आए। शहर के अन्य कृष्ण मंदिरों में भी कान्हा के जन्म की खुशियां छाई रही। गोविन्ददेवजी, नवलबिहारीजी, चैतन्य महाप्रभुजी, प्रताप शिरामणिजी, गौमती आश्रम सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे।

पुलिस ने बड़ी संख्या में तैनात किए जवान
जन्माष्टमी के मौके पर इस बार सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर शहर में पुलिस के कड़े बंदोबस्त रहे। शहर के बाजारों से लेकर मदनमोहनजी मंदिर तक बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। एएसपी किशोर बुटोलिया, डीएसपी मनराज, कोतवाली थानाधिकारी दिनेशचंद मीना सहित विभिन्न थानों के थानाधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। पिछले दिनों खाटूश्यामजी में हुए हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जन्माष्टमी पर उमड़ने वाली भीड़ के चलते 1 सप्ताह पहले ही तैयारियों में जुट गए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: