झुुंझुनूं43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जेईएन और लाइनमैन को सस्पेंड का विरोध
अजमेर विद्युत निगम के जेईएन और लाइनमैन को सस्पेंड करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। निगम के कर्मचारियों ने विरोध जताया है। हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। चोराड़ी गांव में बुधवार को करंट से युवक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने रास्ता रोक दिया था और विद्युत निगम के अधिकारियों पर मामला दर्ज करवाने और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने लाइनमैन राजेश जांगिड़ और कनिष्ठ अभियंता धर्मवीर सोलंकी को निलंबित कर दिया था। अजमेर डिस्कॉम के कर्मचारी निलंबित कर्मचारियों के समर्थन में खड़े हो गए। दोनों का निलम्बन तुरंत निरस्त करने की मांग की गई है। सूरजगढ़ विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि चौराड़ी गांव में हुई घटना के लिए जेईएन और लाइनमैन दोषी नहीं है। यह घटना बडबर फीडर के अधीन आती है। कर्मचारियों ने कहा ह कि जब तक दोनों कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
सुनील कुमार, अजमेर विद्युत निगम कर्मचारी सूरजगढ़। वीर सिंह ,विद्युत निगम