अनूपशहर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अनूपशहर के जितेंद्र सिंह को मिला विशिष्ट सेवा सम्मान
अनूपशहर के अमरपुर निवासी जितेंद्र सिंह को लखनऊ में सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभिसूचना विभाग में तैनात जितेंद्र सिंह को पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान ने सराहनीय सेवा के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। वर्तमान में जितेंद्र सिंह मेरठ जनपद में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।
जितेंद्र सिंह अपनी ईमानदारी, बेबाकी और कर्मठता के लिए उन्हें कई बार जनपद के लोगों और अपने उच्च अधिकारियों द्वारा सराहना प्राप्त हुई है। जितेंद्र सिंह ने सम्मानित होने के पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार एवं अपने अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब भी इस प्रकार का सम्मान मिलता है तो जोश के साथ साहस से आगे बढ़ने का प्रण और भी मजबूत हो जाता है।
गांव में खुशी का माहौल
अमरपुर निवासी अभिसूचना विभाग में कार्यरत जितेंद्र सिंह के सम्मानित होने के पश्चात पूरे गांव व परिवार जनों में भी खुशी का माहौल है। उनके बेटे प्रोफेसर शोभित कुमार ने बताया कि पिता के इस सम्मान से पूरे जिले के साथ ही उनके गांव का भी नाम रोशन हुआ है।

अनूपशहर के जितेंद्र सिंह मेरठ में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं।