अजमेर में कृष्ण जन्माष्टमी LIVE: कान्हा की लीलाओं को देखने उमडे़ लोग, सजी झांकियां, महारास रहा आकर्षण का केन्द्र

[ad_1]

अजमेर18 मिनट पहले

  • मंदिरों में सजे भगवान, भक्तों ने रखा व्रत, रात 12 बजे जन्मोत्सव की आरती एवं पूजन होगा

अजमेर शहर सहित जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में भगवान का शृंगार किया गया, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर मनमोहक झांकियां सजाई गई। बच्चों ने भी राधा कृष्ण के रूप धरे। लोगों ने व्रत रखे व पूजन किए। नगर निगम की ओर से गुरुवार काे पहली बार आनासागर के किनारे रामप्रसाद घाट पर जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अब तक यह आयोजन सुभाष पार्क में हाेता रहा है। घाट किनारे शहरवासियों ने 25 झांकियों के जरिए कान्हा की विभिन्न लीलाओं के दर्शन किए। यहां गोकुल, मथुरा, दिल्ली व वृंदावन के कलाकार कृष्णलीला, राधा गोपियां संग महारास, बरसाने की होली, मयूर नृत्य, फाग नृत्य का सजीव चित्रण किया, जाे आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। महोत्सव का शुभारम्भ सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, मेयर ब्रजलता हाड़ा, डिप्टी मेयर नीरज जैन आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

महारास में प्रस्तुति देते कलाकार।

महारास में प्रस्तुति देते कलाकार।

12 बजे होगी आरती, बंटेगा प्रसाद

कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर शहर के सभी मंदिरों व विभिन्न जगहों पर रात 12 बजे जन्म आरती की जाएगी। घरों में भी रात 12 बजे जन्मोत्सव की आरती एवं पूजन किया जाएगा। धनिए की पंजरी, पंचामृत, माखन मिश्री एवं पंचमेवों का भोग लगाया जाएगा। ज्योतिषविद् और पंचांगों के मुताबिक द्वापर युग में श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में हुआ था। ऐसे में रात्रि बारह बजे ही जन्माष्टमी मनाई जाती है।

गौरक्षा का संदेश देती झांकी।

गौरक्षा का संदेश देती झांकी।

प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया

निगम की ओर से रामप्रसाद घाट पर महोत्सव में कृष्ण से जुड़े प्रसंगों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सही जवाब देने वालों को निगम की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। 15 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए कान्हा बनो प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। जाे महिलाएं जाे परंपरागत वेशभूषा में आई तो कलाकारों के साथ गरबा डांडिया भी खेल सकी।

नगर निगम की ओर से ओर से जन्माष्टमी महोत्सव के तहत सजाई गई राधा कृष्ण की झांकी।

नगर निगम की ओर से ओर से जन्माष्टमी महोत्सव के तहत सजाई गई राधा कृष्ण की झांकी।

सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

आनासागर के किनारे हो रहे आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। नगर निगम ने सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए चौपाटी के चाराें ओर ग्रिल के नीचे की तरफ बल्लियां से सुरक्षा घेरा बनाया गया, ताकि काेई ग्रिल की तरफ नहीं जा सके। नगर निगम की अग्निशमन की टीम व एनडीआरएफ के गोताखोर माैके पर जगह जगह तैनात है। इन सबके अलावा आनासागर में लवकुश गार्डन से लेकर बारहदरी के रास्ते तक नौकाएं भी तैनात की गई हैं, ताकि काई हादसा हा़े जाए ताे तुरंत बचाव किया जा सके। माैके पर ही एम्बुलेंस व चिकित्सा टीम के साथ ही 30 होमगार्ड की भी तैनाती की है।

नंद बाबा की झांकी... रामप्रसाद घाट पर सजाई गई झांकी।

नंद बाबा की झांकी… रामप्रसाद घाट पर सजाई गई झांकी।

विशेष यातायात व पार्किंग व्यवस्था भी रही

रामप्रसाद घाट इलाके में झांकी देखने वालों की सुविधा के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की है। लवकुश उद्यान से फव्वारा चौराहे तक के मार्ग पर किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। पुलिस दल फव्वारा चौराहे व लवकुश उद्यान पर बैरिकेड्स लगाकर वाहनों को रोक रहे हैं। झांकी देखने वालों के वाहन सिर्फ पार्किंग स्थलों तक ही पहुंचे रहे। पुष्कर रोड से फव्वारा जाने वाले लाेगाें के लिए ऋषि घाटी वाला मार्ग वन वे किया गया है, जबकि फव्वारा चौराहे से पुष्कर रोड तक जाने वाले लाेगाें के वाहन वैशालीनगर होते आ जा रहे हैं। पुष्कर रोड की तरफ से आने वाले लाेगाें के वाहन ऋषि उद्यान में खड़े किए जा सकते हैं। इसके आगे वाहनों काे आने की अनुमति नहीं है। लवकुश उद्यान के पास खाली पड़ी भूमि पर भी वाहन खड़े कराए जा सकते हैं। सुभाष उद्यान में पार्किंग व्यवस्था निशुल्क की गई है। पुराना बस स्टैंड महादेव ढाबे के पास वाहनों काे पार्क कराया जाएगा।

कान्हा के साथ गोपियां।

कान्हा के साथ गोपियां।

नन्द गांव की झांकी...अजमेर रोड स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में नंद गांव का दृश्य सजाया गया।

नन्द गांव की झांकी…अजमेर रोड स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में नंद गांव का दृश्य सजाया गया।

मंदिरों में भगवान की मनमोहक झांकियां सजाई गई। ब्यावर के महादेव जी की छतरी पर बनाई गई श्रीनाथ की झांकी।

मंदिरों में भगवान की मनमोहक झांकियां सजाई गई। ब्यावर के महादेव जी की छतरी पर बनाई गई श्रीनाथ की झांकी।

कालिया नाग का मर्दन... आनासागर झील किनारे झांकी के जरिए कालिया नाग के मर्दन का दृश्य सजाया।

कालिया नाग का मर्दन… आनासागर झील किनारे झांकी के जरिए कालिया नाग के मर्दन का दृश्य सजाया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *