आज सरदारशहर विधानसभा चुनाव का टिकट फाइनल करेगी बीजेपी: झुंझुनूं में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, गहलोत सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव होगा पास


  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Rajasthan Bjp State Working Committee Meeting Begins In Jhunjhunu, Sardarshahar Assembly By Election Candidate Ticket Finalization, Political Resolution Against Gehlot Government Will Be Passed

जयपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज सरदारशहर विधानसभा चुनाव का टिकट फाइनल करेगी बीजेपी

बीजेपी आज सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव टिकट के लिए उम्मीदवार फाइनल करेगी। प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव भी इस बैठक में पास होगा। बीजेपी के 500 से ज्यादा नेताओं ने झुंझुनूं के चुड़ैला में कैम्प कर रखा है। जहां प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो चुकी है। कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ और विभाग के प्रदेश संयोजक, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, महापौर और विस्तारक योजना संभाग प्रभारी शामिल हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की चौथी वर्षगांठ पर जन मुद्दों पर सरकार को चौतरफा घेरने से लेकर आगमी विधानसभा आम चुनाव-2023 तक की जिम्मेदारियां तय करने की स्ट्रेटेजी बैठक में बनाई जा रही है।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश कोर कमेटी भी शामिल है। मंच पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व CM और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जसकौर मीणा, अरुण चतुर्वेदी, सांसद सीपी जोशी समेत कई नेता शामिल हैं। आज अलग-अलग सेशन को ये नेता संबोधित करेंगे।

बैठक में ये एजेंडे

-राजस्थान की गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ 17 दिसम्बर को होने जा रही है। सरकार इस दौरान उत्सव और जश्न मनाएगी। बीजेपी काला दिवस मनाएगी।

– गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ से पहले आंदोलन की रणनीति तय होगी।

-राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश रैली और प्रचार वाहनों के जरिए विरोध प्रदर्शन का शेड्यूल तय होगा।

– जयपुर में बीजेपी की प्रदेश स्तर की बड़ी रैली और जनसभा की तैयारी होगी। जिसमें पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित करने की प्लानिंग है।

-चूरू के सरदारशहर में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार फाइनल किया जाएगा।

– बूथ मैनेजमेंट से लेकर चुनाव मैनेजमेंट तक नेताओं की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

– विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी के लिए स्ट्रैटेजी तैयार होगी।

-लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वर्कप्लान और कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

– पदाधिकारी-नेताओं की विधानसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

-पार्टी संगठन के आगामी प्रोग्राम, रैलियां, सभाएं, आंदोलन पर चर्चा होगी।

– जिलों में बीजेपी कार्यालय शुरू करने और उद्घाटन कार्यक्रमों का रोड मैप तैयार होगा।

– बीजेपी नेताओं की घर वापसी और दूसरी पार्टी के नेताओं की पार्टी में जॉइनिंग पर एक राय बनाई जाएगी

-कांग्रेस और गहलोत सरकार के खिलाफ ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी होगी।

https://www.videosprofitnetwork.com/watch.xml?key=019faf0ba059e9646f978d9dc2d65b2e
अरुण सिंह,प्रदेश प्रभारी,बीजेपी।

अरुण सिंह,प्रदेश प्रभारी,बीजेपी।

2023 में अब तक की सबसे बड़ी जीत भाजपा की होगी

‘’राजस्थान में भाजपा की विजय लहर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में शेखावाटी से लेकर पूरे राजस्थान में 2023 में अब तक की सबसे बड़ी जीत भाजपा की होगी और यह जीत हमेशा के लिए एक नया इतिहास बन जाएगी। प्रदेश में भाजपा की जीत में सबसे बड़े कारक मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां होंगी। पूरे प्रदेश में बूथ और पन्ना लेवल तक 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में एंटीइन्कंबेन्सी का माहौल है। कांग्रेस के कुशासन का 2023 में हमेशा के लिए जनता खात्मा कर देंगी। 2023 में भाजपा की तीन चौथाई बहुमत की सरकार बनेगी। बीजेपी राजस्थान को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी।’’ अरुण सिंह,प्रदेश प्रभारी,बीजेपी

सतीश पूनिया,प्रदेशाध्यक्ष,बीजेपी।

सतीश पूनिया,प्रदेशाध्यक्ष,बीजेपी।

सरदारशहर विधानसभा चुनाव उम्मीदवार फाइनल होगा, मिशन-2023-24 को मिलेगी मजबूती

‘’ सरदारशहर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार के लिए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चर्चा कर नाम फाइनल कर लिया जाएगा। झुंझुनूं सहित समूचे शेखावाटी क्षेत्र में भाजपा के लिए अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश कार्यसमिति के झुंझुनूं में आयोजन से भाजपा के मिशन 2023 और 2024 को बड़ी मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 2023 में प्रचण्ड बहुमत की राजस्थान में भाजपा सरकार बनेगी और 2024 में लोकसभा की सभी 25 सीटें भाजपा जीतेगी। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में लगभग 500 लोग शामिल हो रहे हैं। जो मिशन 2023 और 2024 को लेकर मजबूत रणनीति के साथ चर्चा करेंगे और जनविरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली जन आक्रोश रैलियों को लेकर चर्चा रखी गई है। आगामी दिनों में किसानों से कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी, युवाओं के नौकरियों और बेरोजगारी भत्ते की की वादाखिलाफी, रीट पेपर लीक, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार का तांडव, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलनों और रैलियों के जरिए जनता के बीच जाएंगे।’’- सतीश पूनिया,प्रदेशाध्यक्ष,बीजेपी

झुंझुनूं की बैठक में शामिल पदाधिकारी

राजस्थान के राष्ट्रीय पदाधिकारी

-प्रदेश कोर कमेटी सदस्य

-प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

-70 बीजेपी विधायक

-लोकसभा और राज्यसभा सांसद।

– 27 प्रदेश पदाधिकारी

-बीजेपी के 7 मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष

-44 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष

– जिलों के प्रभारी, सह-प्रभारी

-सभी बीजेपी से निगम महापौर

-सभी बीजेपी से जिला प्रमुख

-19 प्रकोष्ठों के संयोजक

– 25 विभागों के संयोजक

-सभी सम्भागों के प्रभारी

बीजेपी कोर कमेटी के 16 सदस्य

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, सीपी जोशी, विशेष आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर को आमंत्रित किया गया है।

27 प्रदेश पदाधिकारी बैठक में शामिल

प्रदेश पदाधिकारी का नाम

पद

सतीश पूनिया (विधायक)

प्रदेशाध्यक्ष

सरदार अजयपाल सिंह

उपाध्यक्ष

चन्द्रकांता मेघवाल (विधायक)

उपाध्यक्ष

सीपी जोशी (सांसद)

उपाध्यक्ष

मुकेश दाधीच

उपाध्यक्ष

हेमराज मीणा

उपाध्यक्ष

प्रसन्न मेहता

उपाध्यक्ष

माधोराम चौधरी

उपाध्यक्ष

नारायण सिंह देवल

उपाध्यक्ष

चंद्रशेखर मिश्रा

संगठन महामंत्री

मदन दिलावर (विधायक)

महामंत्री

भजनलाल शर्मा

महामंत्री

दीया कुमारी (सांसद)

महामंत्री

सुशील कटारा

महामंत्री

जितेंद्र गोठवाल

मंत्री

अशोक सैनी

मंत्री

महेंद्र यादव

मंत्री

केके विश्नोई

मंत्री

श्रवण सिंह बगड़ी

मंत्री

मधु कुमावत

मंत्री

विजेंद्र पूनिया

मंत्री

महेंद्र जाटव

मंत्री

वन्दना नोंगिया

मंत्री

कन्हैयालाल मीणा

मंत्री

रामलाल शर्मा (विधायक)

मुख्य प्रवक्ता

पंकज गुप्ता

कोषाध्यक्ष

डॉ श्याम अग्रवाल- सी.एस.

सह-कोषाध्यक्ष

प्रदेश में 25 में से 24 BJP के लोकसभा सांसद हैं

बीजेपी के लोकसभा सांसद

लोकसभा क्षेत्र

भागीरथ चौधरी

अजमेर

बालकनाथ

अलवर

कनकमल कटारा

बांसवाड़ा

कैलाश चौधरी (केंद्रीय मंत्री)

बाड़मेर

रंजीता कोली

भरतपुर

सुभाषचंद्र बहेड़िया

भीलवाड़ा

अर्जुनराम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री)

बीकानेर

सीपी जोशी

चित्तौड़गढ़

राहुल कस्वां

चूरू

जसकौर मीणा

दौसा

निहालचंद मेघवाल

श्रीगंगानगर

रामचरण बोहरा

जयपुर

राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ (राष्ट्रीय प्रवक्ता)

जयपुर ग्रामीण

देवजी मानसिंगराम पटेल

जालौर

दुष्यंत सिंह- झालावाड़

बारां

नरेंद्र कुमार

झुंझुनूं

गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय मंत्री)

जोधपुर

मनोज राजौरिया

करौली-धौलपुर

ओम बिरला (लोकसभाध्यक्ष)

कोटा

पीपी चौधरी

पाली

दीया कुमारी

राजसमंद

सुमेधानंद सरस्वती

सीकर

सुखबीर सिंह जौनापुरिया

टोंक-सवाईमाधोपुर

अर्जुनलाल मीणा

उदयपुर

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: