डीह में कुए में गिरने से महिला की मौत: परिजन बोले- ठीक नहीं थी मानसिक स्थिति, लंबे समय से चल रही थी दवा


सलोन6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डीह थाना क्षेत्र के डीगा गांव में एक महिला का शव कुएं में पाया गया। शव की पहचान जब्बा देवी पत्नी श्रीनाथ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका मानसिक सही ना होने से रात में कुएं में गिर गई। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया जब्बा की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। वह काफी दिन से बीमार चल रही थी। अचानक रात में उठकर वह चली गई। जिसकी जानकारी उन्हें सुबह हुई। जिसके बाद हम लोगों ने गांव वालों के साथ ढूंढना प्रारंभ किया। काफी ढूंढने के बाद कुएं में शव पाया गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को निकालने के लिए काफी मशक्कत किया। कुएं से निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
थाना अध्यक्ष डीह ने बताया परिजनों ने बताया कि मानसिक स्थिति नहीं थी। जिसकी वजह से जब्बा देवी कुएं में गिर गई और उनकी मृत्यु हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चल पाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: