जालौन39 मिनट पहले
जालौन में धूमधाम से 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें स्कूली बच्चों से लेकर जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर एसपी रवि कुमार के नेतृत्व में तिरंगा वोट यात्रा निकाली गई। जिसमें पुलिस जवानों के साथ नौका चलाने वाले लोगों ने इस बोट तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
यह वोट तिरंगा यात्रा कालपी के बिहारी घाट से लेकर कालपी के ही पीला घाट तक गई। जिसमें 6 नाव और 2 स्टीमर थे। सभी बोट और स्टीमर में बैठे पुलिस के जवान और एनडीआरएफ के जवान अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। बोट तिरंगा यात्रा को देखने के लिए कालपी नगर के लोग भी पहुंचे थे। जो पुलिस के जवान और एनडीआरएफ के जवानों का हौसला बढ़ा रहे थे।
जालौन में निकाली गई बोट तिरंगा यात्रा। एसपी समेत अन्य अधिकारी हुए शामिल।
बोट तिरंगा यात्रा में ये लोग हुए शामिल
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि इस बोट तिरंगा यात्रा का पर्व आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर मनाया जा रहा है। सभी इस महापर्व में शामिल हो। बोट तिरंगा यात्रा में जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी, कालपी राम सिंह, कालपी कोतवाल जितेंद्र सिंह और पुलिस के जवानों के साथ एनडीआरएफ के जवान भी शामिल हुए।