- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Festive Atmosphere On Independence Day, People Celebrate With Their Own Way, Former Ministers Also Hoisted The Tricolor, Policemen On Duty Cut The Cake At Chowk
जालंधर15 घंटे पहले
पंजाब के जालंधर में 75वां आजादी का दिवस लोगों ने उत्साह के साथ मनाया। कोई तिरंगा लेकर यात्रा निकाल रहा था तो कोई अपने घर पर झंडा फहरा रहा था। शहर के दो पूर्व मंत्रियों ने अपने-अपने दफ्तरों में तिरंगा फहराया। जबकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले भी आजादी का अमृत महोत्सव सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। शहर तिरंगामय नजर आ रहा था।
जालंधर शहर की अलग-अलग सोसाइटियों ने भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रखा था। यहां तक दोनों सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा और वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक शीतल अंगुराल ने भी गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में तिरंगे फहराए।
पूर्व मंत्री तिरंगा फहराने के बाद सैल्यूट करते हुए
पूर्व कांग्रेसी मंत्री रहे अवतार हैनरी एवं उनके पुत्र ने दोमोरिया पुल के पास अपने दफ्तर पर तिरंगा फहराया। इस अवसर उनके समर्थक भी वहां पर मौजूद थे। इसी तरह से भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने अपने निवास पंकज मे बनाए गए दफ्तर में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर आजादी के अमृत महोत्सव में योगदान डाला। उनके घर पर भी उनके समर्थक मौजूद थे।

सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सिविल सर्जन एवं स्टाफ
सरकारी संस्थानों में भी आज तिरंगे झंडे फहराए गए। सिविल अस्पताल में आज राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। यहां पर तिरंगा फहराने की रस्म सिविल सर्जन रमन कुमार ने निभाई। इस मौके पर चिकित्सकों के साथ-साथ सारा स्टाफ भी मौजूद था।
पुलिस वालों ने बीएसएफ चौक पर काटा केक
आजादी के इस अमृत महोत्सव को हर किसी ने अपने अपने तरीके से मनाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले अपना स्थान छोड़ कर कहीं जा तो सकते नहीं थे। इसलिए उन्होंने जहां पर वे थे वहीं पर आजादी के इस महोत्सव को सेलिब्रेट किया। जालंधर के मुख्य चौराहे बीएसएफ चौक पर तैनात पुलिस वालों ने केक काट कर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाया। मौके पर खड़ी पुलिस वालों की गाड़ी पर केक काट कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस की जवान भी मौजूद थीं। सभी ने केक काटा और तालियां बजाकर आजादी दिवस को अपने तरीके से सेलिब्रेट किया।