चंडीगढ़ में प्रशासक बनवालीलाल पुरोहित ने फहराया तिरंगा: सेक्टर 17 के ग्राउंड में ली सलामी; बोले- युवाओं को प्रकृति के रक्षक का बनना होगा उदाहरण


चंडीगढ़12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ में प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित परेड की सलामी लेते हुए।

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड पर 76वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवाली लाल पुरोहित ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों के मार्च पास्ट के बाद उन्होंने शहर के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

बनवारी लाल पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि अभी कई वादों को पूरा किया जाना बाकी है। इसके लिए हमे वास्तविकता में ईमानारी से काम करना होगा। जलवायु परिवर्तन ने विभिन्न देशों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। धरती माता को बचाने के लिए हमें अपनी दैनिक दिनचर्या में स्मार्ट प्रक्रियाओं को अपनाने का समय आ गया है। देश के युवाओं को प्रकृति का रक्षक बनकर, हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण स्थापित करने होगा।

https://www.videosprofitnetwork.com/watch.xml?key=019faf0ba059e9646f978d9dc2d65b2e
चंडीगढ़ में मार्च पास्ट निकालते स्कूली बच्चे।

चंडीगढ़ में मार्च पास्ट निकालते स्कूली बच्चे।

प्रशासन भी मॉडल सोलर सिटी बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है और इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले 1 साल में 75 मेगावाट सौर ऊर्जा का महत्व काउंसिल लक्ष्य तय किया गया है।इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कि वाहन नीति का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी की पेशकश से लेकर रोड टैक्स पर छूट और भवनों के संशोधन तक प्रशासन ने शहर में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन निगम विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए महत्वाकांक्षी योजना शुरू करने जा रहा है।

स्थानीय बस सेवा केंद्र, मौजूद 40 बसों के बेड़े में 40 और इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया गया है। आम लोगों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ से खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए भी बस सेवा शुरू की गई है।

प्रशासन द्वारा शुरू की गई सबसे महत्वपूर्ण पहलों में से एक भ्रष्टाचार के लिए की नीति को अपनाना है। पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए लापरवाही और भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है। जो कोई भी इन सिद्धांतों का सम्मान नहीं करता है और गलत आचरण में लिप्त है, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी सजा का प्रावधान है। यह नियम हर व्यक्ति के लिए एक समान होगा चाहिए वह कोई भी हो।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: