उदयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी LIVE: जगदीश चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता के 3 राउंड पूरे हुए, तीन फीट ऊंचाई कम की; श्रीनाथजी और अस्थल मंदिर में 12 बजे जन्मेंगे भगवान


उदयपुर27 मिनट पहले

जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।

उदयपुर में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगदीश चौक में कल जन्मोत्सव के बाद आज फटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसके लिए अब तक तीन रांउड पूरे हो चुके हैं। हर राउंड के बाद एक फीट-फीट मटकी की ऊंचाई को कम किया जा रहा है। इसके लिए कुल 8 ग्रुप भाग ले रहे है। खासे जोश और उत्साह के साथ ग्रुप मटकी फोड़ने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। अब मटकी की ऊंचाई अब 22 फीट है।

वहीं उत्सवी माहौल के बीच सैंकड़ों भक्त दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे है। शाम 7 बजे जगदीश चौक पर 25 फीट की ऊंचाई पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। वहीं श्रीनाथजी और अस्थल मंदिर में देर रात जन्मोत्सव होगा। दोनों प्रमुख मंदिरों में शनिवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

शहर के अलग-अलग मंदिरों में ठाकुर जी को विशेष श्रृंगार किया गया। सेक्टर 9 स्थित त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर में भी विशेष श्रृंगार किया गया।

भजनों के साथ ही नृत्य से ठाकुरजी को रिझाने का सिलसिला जारी है। अस्थल मंदिर में भी शाम 6 बजे से विशेष झांकियों के दर्शन शुरू हो गए। रात 12:30 बजे जन्म प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। श्रीनाथजी मंदिर में भी रात 12 बजे कृष्ण के जन्म उल्लास में 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। पंचामृत और केसरिया श्रृंगार धराया जाएगा।

इसके साथ ही प्रताप गौरव केन्द्र, सनातन धर्म सेवा समिति और गुप्तेश्वर महोदव मंदिर में भी जन्माष्टमी मनाई जा रही है। छोटे मंदिरो में शाम को कई आयोजन होंगे तो घरों में सुबह से कृष्ण के बाल स्वरूप को भोग लगाकर पूजा का दौर जारी है।

दरअसल उदयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर जगदीश चौक पर होने वाली मटकीफोड प्रतियोगिता का विशेष इंतजार रहता है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 8 ग्रुप भाग इसमें भाग ले रहे हैं। प्रत्येक ग्रुप में 25 सदस्य शामिल है। विजेता टीम को 31 हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: