बड़वानीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बड़वानी जिले में आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। बड़वानी में 2.5 लाख से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराया गया।15 अगस्त को जिले के हर घर, दुकान, ठेला, शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शहीदों के स्मारकों, सड़कों, चौराहो पर तिरंगा लहराया गया।
शिवकुंज पर लहराया गया 8 बाय 12 फिट का तिरंगा

मुख्यमंत्री के अंकुर अभियान में बने शिवकुंज पर आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तरंगा लहराया गया। इस तिरंगे की लंबाई 16 मीटर और ध्वज का साइज 8 बाय 12 है। शिवकुंज पर लगे इस विशाल तिरंगे को राष्ट्रगान के साथ सम्मान एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर और उपस्थित महिला, पुरूष व बच्चों ने दिया।
शहीदों की स्मारकों पर तिरंगा लहराकर दी गई श्रद्धांजलि

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, गांधी स्मारक, शहीद भीमा नायक स्मारक, शहीद टंटया मामा की स्मारक सहित जिले के शहीदों की स्मारकों पर तिरंगा लहराकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर किया लोगों को प्रेरित

जिले के विभिन्न गांवों में स्कूली बच्चों ने सुबह ही तिरंगा हाथों में लेकर रैली निकालकर ग्रामीणों को प्रेरित किया। वहीं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय, समाज के लोगों ने बाइक रैली और पैदल तिरंगा रैली निकालकर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान सभी ने अपने हाथों में तिरंगा थामकर झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।


