पाली38 मिनट पहले
RJS-2021 में पाली की देवेन्द्र पुरी को 56वीं रैंक मिलने पर ASI पिता मनोज पुरी उन्हें साफा पहनाकर बधाई दी।
राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस (RJS) सिविल जज कैडर-2021 की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ। कुल 120 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। जिसमें पाली जिले के फालना निवासी 27 साल के देवेन्द्र पुरी ने प्रदेश में 56वीं रैंक हासिल कर परिवार और पाली का नाम रोशन किया।
देवेन्द्र के पिता मनोज पुरी पाली जिले के जैतारण थाने में ASI के पद पर कार्यरत है। उन्हें बेटे के जज बनने की खबर मिली तो साफा पहना और गले लगाकर बधाई दी। बोले कि मेरा काम अपराधियों को पकड़ने का है तुम अपराधियों को कड़ी सजा न्यायिक प्रक्रिया से दिलवाना।
देवेन्द्र ने बताया कि वह रोजाना चार-पांच घंटे पढ़ाई करता था। लॉ की पढ़ाई उसने पाली लॉ कॉलेज से की है। जो वर्ष 2020 में पूरी की थी। वे लॉ में गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे। उन्होंने बताया कि 2017 में BSC में भी वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे। अपनी सफलता का केडिट उन्होंने बड़े भाई हेमन्त पुरी को दिया।
पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे बन गए जज
हेमन्त ने बताया कि पिता सेवापुरी (मनोज पुरी) राजस्थान पुलिस में हैं और वर्तमान में जैतारण थाने में ASI के पद पर कार्यरत है। पापा पुलिस में है ऐसे में वकीलों का भी कई बार घर पर आना-जाना होता था। इसलिए उनके मन में जज बनने की ठानी और तैयारी शुरू कर दी।
सोशल मीडिया से रहे दूर, घर पर की पढ़ाई
देवेन्द्र पुरी ने बताय कि रोजाना पांच-छह घंटे पढ़ना उनके रूटीन में शामिल रहा। लक्ष्य हासिल करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी रखी और घर पर ही रहकर सेल्फ स्टडी की। कोचिंग करने नहीं गए।