Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीदारी के लिए 22 या 23 अक्टूबर कब है शुभ मुहूर्त, यहां जानें


Dhanteras 2022 Shopping Muhurat: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी की 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस मनाई जाएगी. इस दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, आभूषण, भूमि की खरीदारी करना उन्नतिदायक माना जाता है. इस साल धनत्रयोदशी के दिन खरीदारी के लिए अद्भुत संयोग बन रहा है. इसमें खरीदारी करने से 13 गुना वृद्धि होती है.

चांदी चंद्रमां का प्रतीक है, धनतेरस पर चांद की बर्तन या गहने लाने से मानसिक संतुष्टि प्राप्त होती हैं वहीं सोना खरीदने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है. आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त.

धनतेरस 2022 खरीदारी मुहूर्त (Dhanteras 2022 Shopping Muhurat)

धनतरेस इस बार 22 अक्टूबर 2022 को शाम 06.03 बजे से शुरु होगी और त्रयोदशी तिथि का समापन 23 अक्टूबर 2022 को शाम 06.04 बजे होगा. ऐसे में खरीदारी के लिए दोनों दिन शुभ मुहूर्त है.

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त – 22 अक्टूबर 2022, शाम 06.02 – 23 अक्टूबर 2022, शाम 06.03 ए एम, अक्टूबर 23

अवधि – 24 घंटे

सर्वार्थ सिद्धि योग में खरीदारी – धनतेरस के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का बनना सोने पे सुहागा जैसा है. इस योग में पूजा पाठ, शुभ कार्य और खरीदारी कई गुना वृद्धि प्रदान करती है. अपने नाम स्वरूप इसमें सभी सिद्धियां विद्यमान होती हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग 23 अक्टूबर 2022 को पूरे दिनभर रहेगा.

धनतेरस पूजा मुहूर्त – शाम 7.10 – रात 8.24 (22 अक्टूबर 2022)

धनतरेस पर क्या-क्या खरीदें

धनतेरस के दिन धातु से बनी चीजें जैसे सोना, चांदी, तांबा, पीतल की वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ होता है. इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा सालों से चली आ रही है. कहते हैं धनत्रयोदशी पर भगवान धनवंतरी हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. शुभ मुहूर्त में इनकी खरीदारी से मां लक्ष्मी स्थायी रूप से घर में निवास करती हैं साथ ही कुबेर देवता प्रसन्न होकर जातक पर धन की वर्षा करते हैं और भगवान धनवंतरी की कृपा से आरोग्य का वरदान मिलता है.

ये भी पढ़े:

Dhanteras 2022: धनतेरस पर बन रहा है इस वर्ष धन वृद्धि का संयोग, जानें भगवान धनवंतरी की पूजा का मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: