Aaj Ka Panchang 30 August 2022: कल है हरतालिका तीज का पर्व, जानें इस दिन की तिथि, नक्षत्र और रा


Today Panchang, Aaj Ka Panchang 30 August 2022: पंचांग के अनुसार 30 अगस्त 2022, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही विशेष है. इस दिन भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. इसी दिन को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. आइए जानते हैं पंचांग (Today Panchang)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 30 अगस्त 2022 को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया की तिथि है. जो दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगी. इसके बाद भाद्रपद मास का शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की तिथि प्रारंभ होगी. भाद्र शुक्ल की तृतीया को हरतालिका तीज भी कहा जाता है. इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है.

Hartalika Teej Vrat 2022: हरतालिका तीज पर कल इस शुभ मुहूर्त में करें गौरीशंकर का पूजन, जानें पूजा विधि और नियम

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
30 अगस्त 2022 को पंचांग के अनुसार हस्त नक्षत्र रहेगा. हस्त नक्षत्र आकाश मंडल का 13वां नक्षत्र है.  इस नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है. जिसे ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा का गोचर इस दिन कन्या राशि में हो रहा है. 

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 30 अगस्त 2022, शनिवार को राहुकाल दोपहर: 3 बजकर 33 मिनट से शाम 5 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. चंद्रमा आज सिंह राशि में है.

30 अगस्त 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 August 2022)

विक्रमी संवत्: 2079
मास पूर्णिमांत: भाद्रपद (भादो)
पक्ष: शुक्ल
दिन: मंगलवार
ऋतु: वर्षा
तिथि: हस्त – 23:50:34 तक
नक्षत्र: तृतीया – 15:35:21 तक
करण: गर – 15:35:21 तक, वणिज – 27:33:03 तक
योग: शुभ – 24:04:26 तक
सूर्योदय: 05:57:47 AM
सूर्यास्त: 18:45:29 PM
चन्द्रमा: कन्या राशि
राहुकाल: 15:33:33 से 17:09:31 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:56:02 से 12:47:13 तक
दिशा शूल: उत्तर

अशुभ मुहूर्त का समय

दुष्टमुहूर्त: 08:31:19 से 09:22:30 तक
कुलिक: 13:38:24 से 14:29:34 तक
कंटक: 06:48:57 से 07:40:08 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 08:31:19 से 09:22:30 तक
यमघण्ट: 10:13:40 से 11:04:51 तक
यमगण्ड: 09:09:42 से 10:45:40 तक
गुलिक काल: 12:21:38 से 13:57:35 तक

Happy Hartalika Teej 2022 Wishes: हरतालिका तीज पर अपनों को इन शुभकामना संदेश के जरिए दें बधाई

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: