Aaj Ka Panchang 21 October 2022: रमा एकादशी पर लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा का बना है संयोग, जा


Today Panchang, Aaj Ka Panchang 21 October 2022: पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर 2022, शुक्रवार का दिन पूजा पाठ के लिए बहुत ही विशेष है. इस दिन एकादशी की तिथि है. खास बात ये है कि दिवाली से पहले भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा का एक उत्तम योग बना है. इस दिन ग्रहों की चाल भी शुभ फल प्रदान कर रही है. एकादशी होने के कारण इस दिन विष्णु जी की पूजा का विशेष संयोग बना है. लेकिन शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. इस दिन इस दिन लक्ष्मी जी के साथ विष्णु जी की भी पूजा का विशेष संयोग बना हुआ है. इस दिन और क्या विशेष है? आइए जानते हैं पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर 2022 को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. इस एकादशी को रमा एकादशी भी कहा जाता हे. ये तिथि पूजा पाठ के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
21 अक्टूबर 2022 को पंचांग के अनुसार मघा नक्षत्र रहेगा. मघा नक्षत्र आकाश मंडल का 10वां नक्षत्र है. ये नक्षत्र दोपहर: 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर 2022,शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 

Diwali 2022: धनतेरस या दीवाली पर इन चीजों का दिखाई देना माना जाता है, शुभ संकेत, पूरे साल बरसती है लक्ष्मी जी की कृपा

21 अक्टूबर 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 October 2022)

  • विक्रमी संवत्: 2079
  • मास पूर्णिमांत: कार्तिक
  • पक्ष: कृष्ण
  • दिन: गुरुवार
  • ऋतु: शरद
  • तिथि: एकादशी – 17:25:21 तक
  • नक्षत्र: मघा – 12:29:12 तक
  • करण: बालव – 17:25:21 तक, कौलव – 29:50:08 तक
  • योग: शुक्ल – 17:46:10 तक
  • सूर्योदय: 06:25:16 AM
  • सूर्यास्त: 17:46:00 PM 
  • चन्द्रमा: सिंह राशि
  • राहुकाल: 10:40:32 से 12:05:38 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
  • शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:42:57 से 12:28:20 तक
  • दिशा शूल: पश्चिम

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 08:41:25 से 09:26:48 तक, 12:28:20 से 13:13:43 तक
  • कुलिक: 08:41:25 से 09:26:48 तक
  • कंटक: 13:13:43 से 13:59:06 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम: 14:44:29 से 15:29:52 तक
  • यमघण्ट: 16:15:14 से 17:00:37 तक
  • यमगण्ड: 14:55:49 से 16:20:55 तक
  • गुलिक काल: 07:50:21 से 09:15:27 तक

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: