4 सितंबर को दिल्ली जाएंगे कांग्रेसी: महंगाई के खिलाफ दिल्ली में हल्ला बोल रैली के लिए कांग्रेस की बैठक


जैसलमेर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जैसलमेर। कांग्रेस कार्यालय में बैठक लेते जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली में 4 सितंबर को महंगाई के विरोध में हल्ला बोल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को सफल करने के लिए जैसलमेर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सम ब्लॉक और जैसलमेर ब्लॉक की बैठक सम ब्लॉक अध्यक्ष मुराद अली फकीर की अध्यक्षता में रखी गई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है। जनता का महंगाई के कारण बुरा हाल है और सरकार पूंजी पतियों की मदद करने में व्यस्त है। उन्होंने बताया कि हमें ज्यादा से ज्यादा इस रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली चलना है।

कांग्रेस सम ब्लॉक अध्यक्ष मुराद अली फकीर ने कहा कि महंगाई से बेहाल जनता की सुध लेना सरकार की ड्यूटी है, लेकिन सत्ता के मदहोश में चूर केंद्र सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली चल कर महारैली को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान उप जिला प्रमुख भूपेंद्र बारूपाल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर मालम सिंह, प्रयागाराम, जाकिर हुसैन, भरत श्रीमाली, राधेश्याम कल्ला, प्रेम भार्गव, पार्षद दुर्गेश आचार्य, रुपचंद सोनी, चंदनाराम, अशोक बारसा, घनश्याम सोनी, जयसिंह देवा, नेमा राम, इकबाल पेंटर, अमर सिंह सोढा, पीयूष गिरी, जैनाराम सत्याग्रही,तेजमाल सिंह बरना,शंकर सुथार, नेमीचंद भार्गव, जुगलकिशोर, बचल कलर, रमनसिंह, मगन खां, मानसिंह, सुभान चानिया, रिखब सिंह राजपुरोहित, डूंगरसिंह हेमा के साथ- साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: