36 साल बाद मिली अनुकंपा नियुक्ति: पति की मौत के बाद 2 महिलाओं ने किया था क्लेम, कुसमा देवी को मिली खुशियां


  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Dausa
  • After The Death Of Her Husband, 2 Women Claimed, Kusmadevi Got The Happiness Of Deepawali On The Advice Of The Collector

दौसा34 मिनट पहले

दौसा कलेक्टर कमर चौधरी कुसुमा देवी को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपा।

कुसमा देवी जाटव के चेहरे पर उस वक्त ख़ुशी छलक पड़ी जब दौसा कलेक्टर कमर चौधरी ने उसे अनुकंपा नियुक्ति का पत्र सौंपा। कुसमादेवी दौसा जिले के महुवा कस्बे की अंबेडकर कॉलोनी की रहने वाली हैं, जो अपने पति तेजसिंह जाटव की मौत के बाद पिछले 36 साल से अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रही थीं।

तेजसिंह महुवा तहसील ऑफिस में सहायक कर्मचारी के पद पर कार्यरत था, जिसकी 13 जनवरी 1986 को ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। कलेक्टर के हाथों अनुकंपा नियुक्ति का पत्र मिलते ही वह हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री व कलेक्टर को धन्यवाद देती देखी गई।

हालांकि कुसमा की पीड़ा यह भी रही कि यदि उसे समय रहते नौकरी मिल जाती तो उसे बेटी की शादी के लिए कर्ज नहीं लेना पड़ता। इस दौरान वह भावुक हो गई। अब वह महुवा उपखंड क्षेत्र में बतौर सहायक कर्मचारी नौकरी करेगी।

कुसमादेवी हाथ जोड़कर कलेक्टर के सामने खड़ी हो गई, फिर भावुक होकर धन्यवाद दिया।

विवाद के चलते हुई नियुक्ति में देरी
कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि मृतक सहायक कर्मचारी तेजसिंह की मौत के बाद दो महिलाओं ने क्लेम किया था, जिन्होंने स्वयं के तेजसिंह की पत्नी होने का दावा किया। इसके चलते अनुकंपा नियुक्ति में देरी हुई। क्योंकि महुवा तहसील पहले सवाई माधोपुर जिले का हिस्सा थी, ऐसे में दोनों ही महिलाएं सवाईमाधोपुर प्रशासन के समक्ष प्रकरण के निस्तारण के लिए चक्कर लगाती रही।

दौसा जिला बनने के बाद महुवा तहसील को दौसा में शामिल किया गया। ऐसे में वहां से रिकॉर्ड ट्रांसफर होने में काफी समय लगा। कलेक्टर ने बताया यह प्रकरण उनके सामने आने के बाद उन्होंने दोनों महिलाओं को साथ बिठाकर समझाइश की, जिस पर सहमति बनने के बाद कुसमा देवी को अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम-1996 के तहत सहायक कर्मचारी के पद पर नियुक्ति दी गई है।

CM गहलोत ने दिए थे निर्देश
कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि यह प्रकरण 36 साल पुराना है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनों वीसी के दौरान ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए थे। ऐसे में सवाई माधोपुर से दौसा जिले में रिकॉर्ड ट्रांसफर होने के बाद सरकार के स्तर पर बातचीत कर दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में इन्हें अनुकंपा नियुक्ति दी गई है।

https://www.videosprofitnetwork.com/watch.xml?key=019faf0ba059e9646f978d9dc2d65b2e
कुसमा देवी ने भावुक होकर अपनी व्यथा बताई।

कुसमा देवी ने भावुक होकर अपनी व्यथा बताई।

पहले भावुक हुई, फिर CM का आभार जताया
कुसमा देवी ने बताया कि नौकरी मिलने की उसे बहुत खुशी है लेकिन यह और पहले मिल जाती तो अच्छा रहता। क्योंकि बच्चों की पढ़ाई व शादी के लिए उसे बहुत परेशान होना पड़ा। मजदूरी करके बालकों का पालन पोषण करना पड़ा। बेटी की शादी के लिए भी कर्ज लेना पड़ा। बाद में मुस्कुराते हुए कुसमा देवी ने कहा मुख्यमंत्री का बहुत आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे नौकरी दिलवाई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: