रोहित शर्मा की टीम ने कॉयरन पोलार्ड को किया रिलीज! जानें मुंबई इंडियंस की संभावित रिटेनशन


Mumbai Indians Team For IPL 2023: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे कामयाब टीम है. रोहित शर्मा (Rohit Sharama) की कप्तानी में यह टीम सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल टाइटल (IPL Title) जीत चुकी है. आईपीएल ऑक्शन 2023 (IPL Auction 2023) से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ऑस्ट्रेलिया के जेसन बेहरेनडॉर्फ (Jason Behrendorff) को अपनी टीम में शामिल किया है. दरअसल, रोहित शर्मा की टीम ने रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (RCB) से जेसन बेहरेनडॉर्फ को ट्रेड किया है. हालांकि, जेसन बेहरेनडॉर्फ इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं.

Jason Behrendorff मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे

दरअसल, आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को 75 लाख रुपये में खरीदा था. वहीं, जेसन बेहरेनडॉर्फ के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो वह मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मेगा ऑक्शन 2018 में जेसन बेहरेनडॉर्फ को खरीदा था. उसके बाद वह साल 2020 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे. अब एक बार फिर यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखेगा.

मुंबई इंडियंस ने कॉयरन पोलार्ड को किया रिलीज?

News Reels

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने कॉयरन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है. दरअसल, मुंबई इंडियंस साल 2010 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. मुंबई इंडियंस की कामयाबी में वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर का अहम रोल माना जाता है, लेकिन अब मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी को रिलीज करने का फैसला किया है. कॉयरन पोलार्ड के आईपीएल करियर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए 189 मैच खेले. मुंबई इंडियंस के लिए कॉयरन पोलार्ड ने 28.67 की ऐवरेज से 3412 रन बनाए. इस दौरान कॉयरान पोलार्ड की स्ट्राइक रेट 147.32 जबकि बेस्ट स्कोर 87 रन रहा है.

आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन-

रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा

ये भी पढ़ें-

IPL Auction: IPL 2023 का हिस्सा नहीं होंगे पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क! मुंबई इंडियंस ने कॉयरन पोलार्ड को किया रिलीज?



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: