रोड पर खेलते बच्चे को कुत्ते ने नोंचा: 2 KM अंतराल में लड़के-लड़की को काटा, बुजुर्ग भी हुआ शिकार


बांसवाड़ाएक घंटा पहले

जिला अस्पताल में डॉग बाइट के बाद भर्ती कराया गया बालक।

घर के बाहर रोड पर खेल रहे 5 साल के मासूम को पागल कुत्ते ने नोंच लिया। मासूम के पैर और सीने में डॉग बाइट के घाव हैं। कुत्ते का आतंक यहीं खत्म नहीं हुआ। उसने कुछ दूरी पर 15 साल की लड़की और करीब 2 KM दूर चिड़ियावासा में भी 15 साल के लड़के को भी काट लिया। बाद में रूजिया गांव में एक बुजुर्ग को उसके घर में घुसकर काट लिया। इसके बाद तीन गांवों में कुत्ते को लेकर दहशत बनी हुई है। फिलहाल कुत्ता लोगों की नजर से ओझल है।

चिड़ियावासा में कुत्ते की बाइट से घायल हुआ लड़का।

दरअसल, पागल कुत्ते के काटने की शुरुआत शहर से करीब 10 KM दूर चिड़ियावासा गांव में सुबह 9 बजे करीब हुई, जहां कुत्ते ने पहली बाइट नितेश पुत्र देवा को की। बचाव कर रहे नितेश के कुत्ते ने हाथ में काट लिया। इसके बाद कुत्ता 2 KM दूर झांथला तेजपुर गांव पहुंचा। वहां घर के बाहर रोड पर खेल रहे 5 साल के कुनील पुत्र ललित डामोर को बाइट की। समीप ही ललित के भाई की 15 वर्षीय बेटी रीना पुत्री हरीश डामोर को काटा। वहां लोगों ने कुत्ते को भगाया तो कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित रूजिया गांव में जाकर कुत्ते ने एक बुजुर्ग पर उसके घर के आंगन में हमला बोल दिया। इसमें लड़का-लड़की और मासूम का उपचार जिला अस्पताल में हुआ, जबकि बुजुर्ग के उपचार को लेकर जानकारी नहीं मिली है। चार वारदातों के बाद से कुत्ता लापता है।

https://www.videosprofitnetwork.com/watch.xml?key=019faf0ba059e9646f978d9dc2d65b2e
बच्चे के पैर में डॉग बाइट के बने निशान।

बच्चे के पैर में डॉग बाइट के बने निशान।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: