राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा का बयान: कहा मैं हाथ और फूल के दम पर नहीं लड़ता चुनाव, मैं खुद अपने दम पर जीतता हूं


झुंझुनूं10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा का बयान

राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढा ने कहा कि वे खुद अपने दम पर चुनाव जीतते हैं। उन्होंने कहा हाथ के दम पर वह चुनाव नहीं लड़ते हैं। उन्हें किसी की मेहरबानी की आवश्यकता भी नहीं है। उनके कामों की वजह से जनता उनके साथ है। अपने क्षेत्र की जनता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।इसलिए उन्हें किसी का डर नहीं लगता।

मंत्री गुढा झुंझुनूं के मुन बाग में कर्मा सिटी क्रिकेट कप के फाइनल मुकाबले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

उन्होंने कहा कि ताकत के बल पर जब पीएम नरेन्द्र मोदी और शाह कर्नाटक, गोवा व मध्यप्रदेश में चुनी हुई सरकार को गिराने के बाद राजस्थान आए तब मैं ही उनके सामने ताल ठोक के खडा हुआ था। मोदी और शाह को वापस भेजने का काम किया था।

राजेन्द्र गुढा ने कहा कि वे चुनाव फूल या हाथ के दम पर नहीं लडते है ,वह खुद के चेहरे के दम पर लड़ते है, उनके कामों की वजह से लोग उनके साथ है। उन्होंने युवाओं को नसीहत दी। पॉवर के बिना कुछ नहीं है और पावर सियासत में है। बिना सियासत के पावर हासिल नहीं हो सकती है। इसलिए नौजवान सियासत से जुड़कर मुख्यधारा में आए।

जेल जाने का बना हुआ लाइसेंस

राजेन्द्र गुढा ने कहा कि उनका पांच साल में एक बार जेल जाने का लाइसेंस बना हुआ है। वह पांच साल मे एक बार जेल जाते है, लेकिन इस बार उनका लाइसेंस रिन्यू नहीं हुआ है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश एकजुट

उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को देश के इतिहास में सबसे बडी यात्रा बताया है। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी सियासतदार ने इतनी बड़ी यात्रा नहीं निकाली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में वह सब एकजुट है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा को प्रदेश व देश से हटाकर पूरे देश में अमन कायम करेंगे। नरेन्द्र मोदी व अमित शाह का हिन्दुस्तान की जमीन से नामो निशान मिटा देंगे

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: