राजस्थान में आज से ग्रामीण ओलम्पिक्स महामुकाबला: 30 लाख खिलाड़ी, सवा 2 लाख टीमें, दादा-पोते, देवरानी-जेठानी सब खेलेंगे


जयपुरएक घंटा पहले

राजस्थान में आज से ग्रामीण ओलम्पिक्स महामुकाबला

राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आज से राजस्थान में ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक्स-2022’ टूर्नामेंट सीरीज की शुरूआत होने जा रही है। CM अशोक गहलोत आज सुबह 9 बजे हेलिकॉप्टर से लूणी पहुंचकर पाल गांव की पंचायत समिति में ग्रामीण ओलम्पिक्स का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12 बजे तक गहलोत खेल मैदान पर मौजूद रहेंगे। 29 अगस्त से 5 अक्टूबर तक 40 करोड़ रुपए लागत से हो रहे इस ग्रामीण ओलम्पिक्स का नजारा बॉलीवुड फिल्म ‘लगान’ की देहाती क्रिकेट टीम जैसा होगा। खास बात यह है कि हर उम्र के लोग इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। गांव के बच्चे-बच्चियां और युवक-युवतियां ही नहीं, दादा-पोते, चाचा-भतीजे, ताऊ-भतीजे, काकी-बुआ, देवरानी-जेठानी सभी खेल के मैदान पर जोर आजमाइश करते नजर आएंगे।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल

– दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक।

– 5 अक्टूबर तक 6 खेलों का होगा आयोजन।

– 29 लाख 80 हजार से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में होंगे।

– पुरूष खिलाड़ी 20 लाख 37 हजार 564 हैं।

– महिला खिलाड़ी 9 लाख 41 हजार 671 हैं।

– 2 लाख 21 हजार 55 टीमें के बीच होंगे मुकाबले।

– 11 हजार 285 ग्राम पंचायतों के खेल मैदानों में आयोजन।

– सभी जिला प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों के आयोजनों में होंगे शामिल।

– समारोह का उद्घाटन कर खिलाड़ियों को करेंगे प्रोत्साहित।

6 खेलों का आयोजन

1.कबड्डी, 2. शूटिंगबॉल, 3.वॉलीबॉल, 4.हॉकी, 5.खो-खो 6.टेनिस बॉल क्रिकेट।

इस तरह होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन

ग्राम पंचायत स्तरीय खेल – 29 अगस्त से 1 सितंबर तक।

ब्लॉक स्तरीय खेल- 12 सितंबर से 15 सितंबर तक।

जिला स्तरीय खेल- 22 सितंबर से 25 सितंबर तक।

राज्य स्तरीय खेल- 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक।

खेल और कुल खिलाड़ी

1.कबड्डी- 11 लाख 86 हजार 93

पुरुष- 9 लाख 35 हजार 335

महिला- 2 लाख 50 हजार 758

2.टेनिस बॉल क्रिकेट- 7 लाख 4 हजार 788

पुरुष- 6 लाख 63 हजार 830

महिला- 40 हजार 958

3.वॉलीबॉल- 3 लाख 4 हजार 892

पुरुष- 2 लाख 41 हजार 794

महिला- 63 हजार 98

4. हॉकी- 1 लाख 31 हजार 87

पुरुष- 92 हजार 582

महिला- 38 हजार 505

5. शूटिंग बॉल- 1 लाख 4 हजार 19

पुरुष- 1 लाख 4 हजार 019

6. खो-खो- 5 लाख 48 हजार 356

महिला- 5 लाख 48 हजार 352

एज ग्रुप – खिलाड़ी ( कुल खिलाड़ी संख्या- 29 लाख 80 हजार से ज्यादा )

10 से 20- 2093911

20 से 30- 516351

30 से 40- 127973

40 से 50- 40482

50 से 60- 15119

60 से 70- 4443

70 प्लस- 1567

ग्राम पंचायत स्तर पर कुल टीमें – 2 लाख 21 हजार 55

कबड्डी- 91891 टीम।

टेनिस क्रिकेट- 46297 टीम।

वॉलीबॉल- 29730 टीम।

हॉकी- 5796 टीम।

शूटिंग वॉलीबॉल- 8513 टीम।

खो-खो- 38825 टीम।

इन जिलों में 1 लाख से अधिक खिलाड़ी

भीलवाड़ा- 2 लाख 25 हजार 578

नागौर- 2 लाख 25 हजार 565

उदयपुर- 2 लाख 3 हजार 817

अलवर- 1 लाख 83 हजार 583

श्रीगंगानगर- 1 लाख 45 हजार 635

हनुमानगढ़- 1 लाख 45 हजार 185

बीकानेर- 1 लाख 14 हजार 324

झुंझुनूं- 1 लाख 13 हजार 605

बूंदी- 1 लाख 10 हजार 453

सीकर- 1 लाख 2 हजार 474

बाड़मेर- 1 लाख 1 हजार 232

क्रिकेट खेलती बुजुर्गों की टीम।

30 लाख लोग, सवा 2 लाख टीमें, 6 खेल शामिल

30 लाख से ज्यादा लोगों ने ग्रामीण ओलिंपिक खेल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सवा 2 लाख से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं। इसमें लगभग 10 लाख बालिकाएं और महिलाएं हिस्सा लेंगी। 20 लाख पुरुष खेलेंगे। 44 हजार 795 गांव, 11 हजार 341 ग्राम पंचायत, 352 ब्लॉक लेवल से खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। 5 लाख 48 हजार 352 महिलाएं खो-खो खेलेंगी। 61 हजार से ज्यादा खिलाड़ी 40 साल से ज्यादा उम्र के हैं। इसमें 6 खेल- कबड्डी, शूटिंग बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट और हॉकी खेले जाएंगे। ग्रामीण ओलिंपिक खेल की मशाल सभी जिलों में पहुंच चुकी है। जिलों के बाद विजेता टीमों के बीच राज्य स्तरीय खेल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे। यह दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। खेलों के दौरान सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम भी शाम को होंगे।

https://www.videosprofitnetwork.com/watch.xml?key=019faf0ba059e9646f978d9dc2d65b2e
कबड्डी खेलतीं महिलाओं की टीम।

कबड्डी खेलतीं महिलाओं की टीम।

प्रभारी मंत्री जिला और विधायक ब्लॉक लेवलल खेलों के उद्घाटन-समापन में रहेंगे मौजूद

राजस्थान के सभी जिला प्रभारी मंत्री, जिला स्तरीय खेलों और विधायक, ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजनों के उद्घाटन और समापन समारोह में मौजूद रहेंगे। मंत्री-विधायक खिलाड़ियों को मोटिवेट करने के साथ विजेताओं को पुरस्कार देंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधि, भामाशाह और इलाके के गणमान्य लोग भी खेल प्रतियोगिताओं के दौरान मौजूद रहेंगे। अलग-अलग खेलों की टीम में शामिल होने के लिए संबंधित पंचायत के स्कूल प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षक से संपर्क कर नाम नोट करवाया गया है।

CM अशोक गहलोत, खेल मंत्री अशोक चांदना, राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल चेयरमैन कृष्णा पूनिया के हाथों रवाना ग्रामीण ओलिंपिक मशाल सभी 33 जिलों में पहुंची।

CM अशोक गहलोत, खेल मंत्री अशोक चांदना, राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल चेयरमैन कृष्णा पूनिया के हाथों रवाना ग्रामीण ओलिंपिक मशाल सभी 33 जिलों में पहुंची।

MLA वर्सेज ब्यूरोक्रेट्स-पत्रकार खेल सकते हैं, तो ग्रामीण क्यों नहीं ?
”जैसे हमारे साथी MLA की आपस में गरमागरम बहस होती है। जब वो ही MLA टीम बनाते हैं, तो कांग्रेस, BJP, CPM, BTP तमाम पार्टियों के विधायकों की टीम बनती है। सामने ब्यूरोक्रेसी की टीम होती है। आपस में क्रिकेट खेलते हैं। कभी पत्रकारों की टीम बनती है। MLA वर्सेज पत्रकार, MLA वर्सेज ब्यूरोक्रेट मिलकर खेल खेल सकते हैं। तो ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में क्यों नहीं खेल सकते हैं ? गांव में चाहे कोई भी पार्टी का व्यक्ति हो, सबने मिलकर टीमें बनाई हैं। 2 लाख 25 हजार टीमें, 30 लाख से ज्यादा लोग इसमें खेलेंगे। यह पहला प्रयोग हो रहा है। लोगों में उत्साह है। राजस्थान में खेल का माहौल होगा। उसी में से प्रतिभाओं की खोज होगी। हमने खिलाड़ियों को सब तरह से प्रोत्साहन दिया है। खेल को खेल की भावना से खेलें और इसे कामयाब करें। ”- अशोक गहलोत, CM

CM अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, खेल मंत्री अशोक चांदना, शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला, मुख्य सचिव उषा शर्मा राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल के शुभंकर के साथ।

CM अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, खेल मंत्री अशोक चांदना, शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला, मुख्य सचिव उषा शर्मा राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेल के शुभंकर के साथ।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: