अलवर41 मिनट पहले
दिल्ली से अहमदाबाद चलने वाली योगा एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार रात को एक यात्री की मौत हो गई। जो ट्रेन में अचेत अवस्था में मिला। अलवर जंक्शन पर यात्री को GRP ने उतारा। अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रामकिशोर दौसा के सिकंदरा निहालपुरा गांव का निवासी है। जो दिल्ली में किसी ज्वैलर की जमीन पर खेती बाड़ी का काम करता था।
GRP के हेड कॉन्स्टेबल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि दिल्ली से अहमदाबाद चलने वाली योगा एक्सप्रेस ट्रेन में एक व्यक्ति अचेत है। व्यक्ति रामकिशोर पुत्र गंगा सहाय सैनी निवासी निहालपुरा तहसील सिकंदरा जिला दौसा का रहने वाला है। जो दिल्ली से ट्रेन में बैठा था। उसे बांदीकुई उतरना था। लेकिन अचेत मिलने के कारण जीआरपी ने उसे अलवर जंक्शन परउतारा। यहां अस्पताल में डॉक्टर ने मृत बता दिया। रात को मुर्दाघर में शव रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी। इसके बाद परिजन आए।
पता लगा 3 दिन से बीमार था
इसके बाद परिजनों ने बताया कि रामकिशोर 3 दिन से बीमार चल रहा था। इस कारण वह दिल्ली से गांव के लिए रवाना हुआ था। रात को दिल्ली से ट्रेन में बैठा था। लेकिन अलवर से पहले ही वह अचेत हो गया। इस कारण अलवर जंक्शन पर उतारा गया। यहां मौत का पता लगने पर परिजनों को सूचना दी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।