प्रतापगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन प्रदान करने के लिए महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में 18 नवंबर से 22 नवंबर 2022 तक अमृता हाट मेले का आयोजन मोहनलाल सुखाड़िया स्टेडियम में किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने बताया कि गत वर्ष केवल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा ही अमृता हाट मेले में भाग लिया गया था, लेकिन इस साल विभागीय निर्देशानुसार महिला उद्यमियों को भी अवसर प्रदान करते हुए निःशुल्क दुकान का आवंटन किया जा रहा है।
जिससे उनके द्वारा निर्मित विशिष्ट उत्पादों को विपणन के लिए एक उचित माध्यम प्राप्त हो सके इसके लिए इच्छुक महिलाएं अपने उत्पाद के एक नमूने के साथ कार्यालय सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग बगवास रोड़ प्रतापगढ़ में आकर 8 नवंबर 2022 तक पंजीयन करवा सकती है। उन्होंने बताया कि दुकानों की संख्या सिमित है, इसलिए आवंटन पहले आओ पहले पाओ के अनुसार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में दूरभाष संख्या 01478-294099 पर भी संपर्क कर सकते है।