महिला मनरेगा मजदूरों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया: वेतन में भेदभाव का लगाया आरोप, पानी की व्यवस्था कराने की मांग



जालोर29 मिनट पहले

जालोर में वेतन की समस्या को लेकर मनरेगा मजदूरों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

जालोर में वेतन की समस्या को लेकर मनरेगा मजदूरों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान कम वेतन मिलने सहित कई समस्याओं को लेकर सैकड़ों मनरेगा महिला मजदूर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं निगम आयुक्त महिपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

मनरेगा कर्मचारियों का कहना है कि उनको काम के हिसाब से वेतन नहीं मिला और वेतन देने में भी मजदूरों के साथ भेदभाव किया गया। मनरेगा में काम करने वाली लक्ष्मी कवर ने कहा कि सभी मजदूरों ने बराबर काम किया। लेकिन किसी मजदूर के खाते में ज्यादा रुपए डाले गए, तो किसी मजदूर के खाते में कम रुपए डाले गए। उन्होंने निगम प्रशासन पर भेदभाव का आरोप भी आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी मजदूरी 259 रुपए तय हैं. इसके बाद भी निगम ने मजदूरों के बैंक अकाउंट में 215 रुपए से 225 रुपए के हिसाब से रुपए डाले हैं। वहीं कुछ मजदूरों के एकाउंट में पैसे ही नहीं डाले गए। इसके साथ ही मजदूरों ने कहा कि पूरे दिन हम धूप में काम करते हैं। उसके बाद भी निगम की ओर से पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। निगम की ओर से गर्म और खारा पानी दिया जाता है। हम लोगों के घरों में पानी मांगने जाते हैं।

नगर निगम आयुक्त महिपाल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का भुगतान 259 रुपए के हिसाब से किया जाता है। लेकिन फिलहाल उनके काम के हिसाब से 215 रुपए से लेकर 225 रुपए तक 15 दिन का पेमेंट किया गया है। जो अलग-अलग काम के हिसाब से किया गया है। उन्होंने बताया कि 10 मजदूरों का पैसा खाते में नहीं गया है जो शनिवार को क्लियर कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: