बच्चे को पढ़ाई के साथ-साथ सिखाएं ये एक्टिविटीज, होगा बेहतर विकास


Parenting Tips: बच्चों को सही शिक्षा देने के लिए और उनके सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों को कुछ ऐसी आदते भी सिखाई जानी चाहिए, उनके शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाए.  दरअसल, कुछ माता-पिता बच्चों को सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहते हैं, जो पूरी तरह से सही नहीं होता है.  दरअसल, बच्चों में बचपन से ही कुछ ऐसी आदतों का विकास किया जाना चाहिए, जो उन्हें इमोशनल और मेंटल तरीकों से मजबूत बनाए.  आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीकों के बारे में, जिनसे आप अपने बच्चों को मेंटली स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं.  आइए जानते हैं-

बच्चों का मानसिक विकास करने वाले एक्टिविटीज़

म्यूजिक या डांस

कला इंसान को बेहतर बनाने में मददगार होती है.  ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को एक अच्छा इंसान बनाना चाहते हैं तो इसके लिए उसे किसी भी कला की शिक्षा दे सकते हैं.  ये उसकी पसंद के अनुसार, डांस, म्यूजिक या पेंटिंग कुछ भी हो सकता है.  संगीत और डांस ब्रेन के हिस्से को तेज करता है. 

आउटडोर गेम्स

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए उसे आउटडोर गेम्स खेलने के लिए प्रेरित करें.  खेल न केवल बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं, बल्कि बच्चों को अनुशासन में रहना भी सिखाते हैं.  इसलिए आप अपने बच्चों को नियमित रूप से आउटडोर गेम्स भी खिलाएं.  

एक्सरसाइज और योग

बच्चों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए उन्हें एक्सरसाइज और योग का महत्व बताएं, साथ ही उन्हें रोज योगासन और एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करें.  इससे न सिर्फ उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, बल्कि उनका मानसिक विकास भी होता है.  

गार्डनिंग करना सिखाएं

बच्चों को प्रकृति के प्रति प्रेम सिखाना भी उनके सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर हो सकता है.  इसके लिए आप बच्चों को गार्डनिंग करना सिखा सकते हैं.  ये बच्‍चे के मन में केयर करना और मेहनत करने के गुण को विकसित करता है.  इससे बच्चों के गुस्से को शांत करने में भी मदद मिलती है. 

ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej 2022 Beauty Tips: तीज व्रत में नहीं मुरझायेगा चेहरा अगर फॉलो करेंगे ये टिप्स, शाम की पूजा में दिखेंगी खूबसूरत

Ganesh Chaturthi 2022: गणपति महराज के लिए 10 दिनों के अलग अलग भोग के आइडियाज



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: