नगर परिषद बोर्ड में सियासी घमासान में बीजेपी की एंट्री: प्रियंका बोली- भ्रष्टाचार के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो केवल विधायक



बाड़मेर28 मिनट पहले

बीजेपी नेत्री डॉ. प्रियंका चौधरी एवं प्रतिपक्ष नेता पृथ्वीराज चंडक।

बाड़मेर नगर परिषद कांग्रेस बोर्ड में चल रहे घमासान में बीजेपी की एंट्री हो गई। शुक्रवार को पूर्व यूआईटी चेयरमैन व बीजेपी नेत्री डॉ. प्रियंका चौधरी व नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता पृथ्वीराज चंडक ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस बोर्ड को भ्रष्टाचार का अंडा बताया। आरोप लगाए कि बीते 15 सालों से कांग्रेस का बोर्ड है। लगातार भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। सभापति और उपसभापति के बीच में बंटवारे को लेकर विवाद हुआ।

डॉ. प्रियंका चौधरी ने विधायक व उपसभापति को पर आरोप लगाते हुए कहा कि उपसभापति मीडिया में बोले की विधायक मेवाराम जैन ने मेरे गार्जिन है। इससे साफ है कि उनकी परमिशन के बिना कुछ भी नहीं हुआ है। आरोप लगाया है कि विवाद बंटवारे को लेकर हुआ है कि जनता के काम या विकास को लेकर नहीं हुआ है। विवाद सिर्फ पट्‌टों को लेकर है। वो भी फर्जी पट्‌टों को लेकर हो रहा है। चहेतों को फायदा दिलाना चाहते है और उनको फायदा नहीं दिला पा रहे हैं। इसी वजह से विवाद हो रहा है। यह बाड़मेर की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है। जनता का विकास नहीं करके भ्रष्टाचार करने को लेकर आपस में लड़ रहे हैं। जनता को लेकर नुकसान है। नगर परिषद में दो कार्मिकों को सस्पेंड ऑर्डर सोशल मीडिया पर सामने आता है लेकिन रातोंरात खारिज कर दिया जाता है। जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त है उन सबके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

चौधरी ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद में उनके मर्जी के बिना पट्‌टा भी नहीं हिलता है। उनको जवाबदेही लेनी चाहिए और जनता व शहर के विकास के कार्य करवाने चाहिए। आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के समय विधानसभा में विधायक मेवाराम जैन ने भ्रष्टाचार का प्रमाण दिया था। कहा था कि राजस्थान में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर कई है तो वह बाड़मेर नगर परिषद का बोर्ड है। चौधरी ने आरोप लगाया कि बाड़मेर के अंदर जो भी भ्रष्टाचार हो रहा है उसके पीछे विधायक मेवाराम जैन है। आने वाले समय में बीजेपी की सरकार बनने पर सारे डॉक्युमेंट के साथ जांच की जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि यह जांच सीबीआई करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: