दो गुटों में लाठी भाटा जंग: आपसी रंजिश के चलते हुआ विवाद


भीलवाड़ाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

घायलों को लाया गया हॉस्पिटल

जिले के बनेड़ा थाना इलाके के महुवाखुर्द गांव में रविवार रात को दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही गुटों के लोगों ने एक दूसरे में लाठी व पत्थरों से हमला कर दिया। जिसके चलते दोनों ही तरफ के दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें बनेड़ा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई। लेकिन, देर रात तक इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट नहीं आई थी।

बनेड़ा थाना प्रभारी राजेंद्र ताड़ा ने बताया कि रविवार रात को महुआखुर्द गांव में कंजर समाज के ही दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। इन लोगों के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रही है। रविवार को दोनों की गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला किया है। जिसके चलते दो लोगों को लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल लाया गया है। इस घटना में गोवर्धन कंजर व राजेंद्र कंजर गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंच गई थी। लेकिन, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: