झालावाड़40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टोंक नगर परिषद आयुक्त का ट्रांसफर कर झालावाड़ नगर परिषद आयुक्त लगाया गया है।
लंबे समय से कार्यवाहक आयुक्त के भरोसे चल रही झालावाड़ नगर परिषद को नया आयुक्त मिल गया है। स्वायत्त शासन विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर टोंक नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ को लगाया है। जानकारी के अनुसार टोंक के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन की ओर से कामकाज को लेकर की गई शिकायत के बाद खीचड़ का ट्रांसफर किया गया है।
स्वायत्त शासन विभाग निदेशक एवं स्वायत्त शासन सचिव हरदेश कुमार ने 20 अगस्त को ट्रांसफर सूची जारी की है। इसमें टोंक नगर परिषद की आयुक्त अनीता खीचड़ को झालावाड़ लगाया है। करीब 3 महीने पहले भी जयपुर से अभिलाषा सिंह को लगाया गया था, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके बाद से ही झालावाड़ नगर परिषद का कामकाज कार्यवाहक अशोक शर्मा देख रहे थे।