कोटा उत्तर में हो सकेगा डोर टू डोर कचरा संग्रहण: टिपर चालकों के लिए जारी किए टेंडर, होमगार्ड के जवानों से चलवा रहे थे



कोटा11 मिनट पहले

कोटा उत्तर में हो सकेगा डोर टू डोर कचरा संग्रहण

कोटा के नगर निगम उत्तर के वार्डों में अब घर-घर कचरा संग्रहण फिर से पटरी पर आ सकेगा। अभी वार्डों में ठीक से कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा था। उत्तर के वार्डों में टिपर की व्यवस्था पूर्णतः संचालित करने के लिए नए टेंडर जारी कर दिए गए है।

नगर निगम कोटा उत्तर के उपायुक्त अशोक त्यागी ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम कोटा उत्तर के ज्यादातर वार्ड में होमगार्ड के द्वारा टिपर संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन पर्याप्त संख्या में होमगार्ड की व्यवस्था नहीं होने से वार्डों में 3 की जगह 2 ही टिपर पहुंच पा रहे है। वहीं एक समय ही कचरा संग्रहण हो पा रहा है। नगर निगम पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से होमगार्ड से टिपर चलवा रहा था और घर-घर कचरा संग्रहण करवा रहा था। पेपर चालकों के लिए पहले भी टेंडर किए लेकिन तकनीकी खामियों के चलते टेंडर जारी नहीं हो पाए।

इसके बाद लगातार टेंडर प्रक्रिया उलझती रही। इधर वार्डों में लोग परेशान होते रहे। अब जाकर नगर निगम फिर से टेंडर जारी कर सकने में सफल हुआ है। निगम अधिकारियों के अनुसार समस्या से निजात दिलाने के लिए अगले सप्ताह से सभी वार्डों में टिपर संचालन की व्यवस्था सुचारू रूप से कर दी जाएगी।

इसके लिए नए टेंडर जारी किए जा चुके हैं होमगार्ड के द्वारा टिपर संचालित करने पर नगर निगम को अतिरिक्त राजस्व भार का नुकसान हो रहा है। अब टिपल चालको का टेंडर होने से नहीं चालक मिल जाएंगे और व्यवस्था के अनुसार वार्डों में टिपर चलाई जा सकेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: