चित्तौड़गढ़17 मिनट पहले
दशहरे के दिन रावण का दहन किया गया, कुंभकरण से पहले रावण का पुतला जला।
चित्तौड़गढ़ में रावण दहन के साथ दशहरे मेले की शुरुआत की गई। चार साल बाद दशहरे का मेला लगा है। पहली बार रिमोट से रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। रिमोट के गड़बड़ी के कारण कुंभकरण के पुतले से पहले रावण का पुतला जला दिया गया। करीब 90 मिनट तक डिजिटल तरीके से आतिशबाजी की गई।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में विजयादशमी के अवसर पर दशहरे मेले की शुरुआत हुई। नगर परिषद द्वारा आयोजित दशहरे मेले में बुधवार रात को 90 मिनट के आतिशबाजी के साथ रावण कुंभकरण और मेघनाद का पुतला जलाया गया। पहली बार रिमोट के जरिए पुतलों का दहन किया गया। हर बार मेघनाद फिर कुंभकरण और अंत में रावण का दहन किया जाता है, लेकिन रिमोट की गड़बड़ी के कारण मेघनाद के बाद रावण के पुतले का दहन हो गया। उसके कुंभकरण के पुतले को जलाया गया।
तीनों पुतलों में भरा था 1200 पटाखे
इससे पहले पंडित अरविंद भट्ट ने पूजा अर्चना की। रात के करीब 8.34 पर मेघनाद के दहन के लिए बटन दबाया गया। बटन दबाते सिर पर चक्र घुमा। मुंह से आग निकली और तेज धमाकों के साथ दहन हुआ। फिर रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का रिमोट चला। तीनों पुतलों को जलने में 9 मिनट का टाइम लगा। इनमें 1200 पटाखे भरे गए थे। इसके अलावा 80 हजार पटाखे फोड़े गए और 4500 स्काई शॉट हुए।
इंदिरा गांधी स्टेडियम में लोगों की भीड़, ड्रोन व्यू।
दो घण्टे तक हुआ रामलीला का मंचन
पुतलों के दहन से पहले रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला का मंचन 2 घंटे तक चला राम और रावण का युद्ध दर्शकों को बांधे रखा। इसके अलावा राजा बाबू एंड ग्रुप में रामायण के सारे कैरेक्टर को धारण कर लोगों को खूब हंसाया।
4 साल बाद के आयोजन में उमड़ी भीड़
दशहरे मेले का आयोजन 4 साल बाद हो रहा है। ऐसे में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी 2018 में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। 2019 में नगर परिषद चुनाव के कारण आचार संहिता लग गई थी। 2020 और 2021 में कोरोना के चलते लोग दशहरे मेले से वंचित रहे। कुल 4 साल के बाद एक बार दशहरे मेले की शुरुआत हुई तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इंदिरा गांधी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। रावण दहन के बाद अधिकतर भीड़ चौपाटी के पास देखी गई।
करीब दो घण्टे तक नेट रहा जाम
मेले में भीड़ उमड़ने से अचानक नेट जाम हो गया। लगभग दो घण्टे तक नेट पूरी तरह ठप्प रहा। सिर्फ इंटरनेट ही नहीं बल्कि कालिंग भी बन्द रही। जो लोग रावण दहन के बाद मेले में ही रहे उन्हें काफी परेशानी हुई जबकि मेले से निकलते ही नेट की प्रॉब्लम भी सॉल्व हो गई।
![जमकर हुई आतिशबाजी।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/10/06/20221005201042_1665018810.jpg?resize=730%2C548&ssl=1)
जमकर हुई आतिशबाजी।