धौलपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
धौलपुर के वार्ड नंबर-7 से भाजपा पार्षद गणेशी लाल कुशवाहा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
धौलपुर के वार्ड नंबर-7 से भाजपा पार्षद गणेशी लाल कुशवाहा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गणेशी लाल कुशवाहा की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक जिला हॉस्पिटल पहुंचे। पार्षद पानी की मोटर लगा रहे थे। इसी दौरान मोटर में अचानक करंट आ गया।
लोगों ने बताया कि पार्षद गणेशी लाल कुशवाहा सोमवार शाम के समय अपने घर में पानी की मोटर लगा रहे थे। जिसमें अचानक करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से पार्षद घर पर ही बेहोश हो गए। जिन्हें लेकर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्षद गणेशी लाल कुशवाहा की मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।