सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में देव और कुलदीप में सीधी टक्कर: मीरा गर्ल्स कॉलेज में डिम्पल के नाम वापस नहीं लेने से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला



उदयपुर34 मिनट पहले

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी और मीरा गर्ल्स कॉलेज में एबीवीपी रही है हावी।

उदयपुर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मीरा गर्ल्स कॉलेज में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां पर अध्यक्ष पद के लिए डिम्पल झाला ने मंगलवार को अपना नाम वापस नहीं लिया। इससे अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। यहां एबीवीपी से किरण वैष्णव और एनएसयूआई से अंजली कटारा मैदान में हैं। वहीं यहां भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा से भी प्रत्याशी मैदान में है।

इधर सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में दोनों डमी कैंडिडेट सूर्यभान सिंह सोलंकी ओर अर्पित कोठारी ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इससे अब यहां सीधा मुकबला एनएसयूआई के देव सोनी और एबीवीपी के कुलदीप सिंह के बीच है। वहीं उपाध्यक्ष के लिए निखिल सेल ने नाम वापस ले लिया है। वहीं महासचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच ही सीधा मुकाबला है।

सुखाड़िया यूनिसवर्सिटी से इन्होंने भरा नामांकन

अध्यक्ष : देव सोनी, कुलदीप सिंह, अर्पित कोठारी, सूर्यभान सिंह सोलंकी।

उपाध्यक्ष : कांतिलाल मईड़ा, प्रियेष कुमार मेवाझाा , विष्णु रेबारी।

महासचिव : कपीश जैन, शोभालाल गुर्जर।

संयुक्त सचिव : महिमा वैष्णव, ललित बैरागी।

मीरा गर्ल्स कॉलेज से इन्होंने भरा नामांकन

अध्यक्ष : अंजली कटारा, किरण वैष्णव, डिम्पल झाला, कोमल कुमारी परमार, मनीषा खराड़ी

उपाध्यक्ष : ममता मीणा, मुमुक्षा शर्मा, नवली कुमारी, संगीता गोदड़ा

महासचिव : दिशा तावड, करिश्मा कुमारी मीणा, कृपा कुमारी अहीर

संयुक्त सचिव : जीनल मेघवाल, रीना मीणा, सोनू चारण

आटर्स कॉलेज

अध्यक्ष : कृष्ण पाल सिंह चौहान, देवेंद्र राठौड़।

उपाध्यक्ष : मनीष चौधरी, रोहित पुरोहित।

महासचिव : गोमाराम, जयसिंह।

संयुक्त सचिव : महेंद्र सिंह राव, राजरानी जोशी।

कॉमर्स कॉलेज : साहिल नागौरी उपाध्यक्ष और मोहित शर्मा संयुक्त सचिव निर्वाचित

अध्यक्ष : अविनाश कुमावत, विक्रमजीत सिंह, मुमल चूंडावत।

उपाध्यक्ष : साहिल नागौरी।

महासचिव : अभिनव छाजेड़, हर्षद कुमार।

संयुक्त सचिव : मोहित शर्मा।

साइंस कॉलेज : नवीन कुमार उपाध्यक्ष और वियोना जाट महासचिव निर्वाचित।

अध्यक्ष : परीक्षित शर्मा, भूपेंद्र पालीवाल।

उपाध्यक्ष : नवीन कुमार।

महासचिव : वियोना जाट।

संयुक्त सचिव : कवीश मीणा, कोमल मेघवाल, नरेश कुमार।

लॉ कॉलेज : हरीश मेनारिया उपाध्यक्ष और साक्षी झाला संयुक्त सचिव निर्वाचित

अध्यक्ष : अशोक सिंह जेतावन, संजय कुमार वैष्णव।

उपाध्यक्ष : हरीश मेनारिया।

महासचिव : ईशान शर्मा, रोहित बरंडा।

संयुक्त सचिव : साक्षी झाला।

खबरें और भी हैं…



Source link

https://sluicebigheartedpeevish.com/u4j5ka2p?key=f9b1fb0aab078545b23fc443bdb5baad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: