बस्तीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बस्ती में पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। देश के अमर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। पुलिस वालों की यह तिरंगा यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। अनेक स्थानों पर तिरंगा यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। दमकल ने गाड़ियों से तिरंगा रंग बरसाया। रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

दमकल ने तिरंगा रंग बरसाया।
महिलाओं ने छतों से बरसाए फूल
तिरंगा यात्रा को रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रगान पढ़कर डीआईजी आरके भारद्वाज ने रवाना किया। तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन से सुर्तीहट्टा, करूआ बाबा, दक्षिण दरवाजा होते हुए गुजरी। पुरुषों ने माला पहनाकर, महिलाओं, युवतियों ने अपने छतों से फूल बरसा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व डीआईजी आरके भारद्वाज, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने किया। दमकल के प्रभारी पशुपति नाथ मिश्र ने दमकल की गाड़ी से तिरंगा रंग बरसाया।
तिरंगा यात्रा में एडिशनल एसपी दिपेंद्रनाथ चौधरी, सीऒ सिटी आलोक प्रसाद, कोतवाल संजय कुमार, सुशील कुमार, महेश कुमार सहित पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी, चौकीदार शामिल रहे।