सवाई माधोपुर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वोट मांगता प्रत्याशी।
छात्र संघ चुनाव का मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। सवाईमाधोपुर के शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह गवर्नमेंट पीजी कॉलेज और गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में स्टूडेंट वोट देने पहुंच रहे है। गेट के बाहर प्रत्याशी उनसे हाथ जोड़कर वोट मांग रहे है। पीजी कॉलेज में 4669 और गर्ल्स कॉलेज 1399 स्टूडेंट प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में है। यहां तमन्ना बानो, दिलराज मीणा, धनसिंह बैरवा, विजेंद्र मीणा, सन्नी सैनी और सपना जौलिया अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे है। इन्ही 6 उम्मीदवारों में से सवाई माधोपुर पीजी कॉलेज को 32 वां छात्रसंघ अध्यक्ष मिलेगा। उपाध्यक्ष पद के लिए देवीशंकर बैरवा और विजय सिंह गुर्जर कुल दो प्रत्याशी है। महासचिव पद के लिए नेमीचन्द बैरवा, विकास मीना, शाहरूख खान कुल तीन प्रत्याशी है। संयुक्त सचिव पद पर विजेन्द्र मीना पुत्र सुरज्ञान सिंह मीना को निर्विरोध चुने जा चुके है।
गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया था। यहां नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए आरती वर्मा, खुश्बू बैरवा और सावित्री गुर्जर मैदान में है। छात्र संघ चुनाव को देखते हुए यहां सुरक्षा के माकूल इंतजाम भी किए गए है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या पुलिस बल को तैनात किया गया है।